{"_id":"5db342c98ebc3e01656ea6c3","slug":"serious-allegations-against-employee-and-his-son-posted-in-district-probation-hathras-news-ali2172233175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रोबेशन में तैनात कर्मचारी व उसके बेट पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रोबेशन में तैनात कर्मचारी व उसके बेट पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी, उसके बेटे पर लगाए गंभीर आरोप
डीएम से की शिकायत, एसडीएम ने शिकायत की जांच में पाई वित्तीय अनियमितता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय (महिला कल्याण विभाग) में तैनात एक कर्मचारी पर अपने पुत्र की गलत तरीके से इसी विभाग में नियुक्ति कराने और उसका वेतन भुगतान कराकर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से शिकायत की गई है।
गांव कुंवरपुर निवासी राकेश कुमार ने शिकायत में कहा है कि जिला प्रोबेशन कार्यालय (महिला कल्याण) में तैनात एक केयरटेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने आप को ऑफिस का बड़ा बाबू बताता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विगत 5 साल से जिला प्रोबेशन अधिकारी की शह पर लगातार गलत काम कर रहा है। आयोग द्वारा कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक की नियुक्ति की जा चुकी है, लेकिन जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अभी तक उसे चार्ज नहीं दिलाया है।
शिकायत में कहा गया है कि इस कर्मचारी ने अपने पुत्र को एनजीओ के माध्यम से आउट रीच कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति दिला दी, जिसका कार्य अनाथ, बेसहारा बच्चों को लाना है, लेकिन इस कर्मचारी ने उसे विधवा पेंशन का कार्य दे रखा है। कर्मचारी के बेटे ने वर्ष 2016 में बीएससी फाइनल की परीक्षा इटावा से द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण की है और इस अवधि का वेतन भी विभाग से प्राप्त किया गया है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने पूरे मामले जांच कर इस कर्मचारी और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश पर जांच की गई। जांच में वित्तीय अनियमितता बरते जाने सामने आया है। जांच आख्या जल्द सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में शिकायत मिली थी। एसडीएम सदर को जांच सौंप दी गई है। जांच आख्या जल्द आ जाएगी। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम