{"_id":"5d38a0408ebc3e6cc45139e1","slug":"sense-of-teachers-flying-with-dismissal-hathras-news-ali209203643","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्तगी से उड़े शिक्षकों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्तगी से उड़े शिक्षकों के होश
विज्ञापन
फर्जी शिक्षकों के घर पहुंचने लगे बर्खास्तगी पत्र, उड़े होश
2005 की बीएड की डिग्री से शिक्षक बनने का मामला
64 शिक्षकों पर गिरी है गाज, कोर्ट जाने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बीएसए द्वारा की गई बर्खास्तगी के बाद शिक्षकों के होश उड़ गए हैं। ऐसे शिक्षकों को अब विभाग द्वारा उनके घर के पते पर बर्खास्तगी पत्र डाक से भेजे जा रहे हैं। वहीं ऐसे शिक्षक अब कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पूरी उम्मीद है कि कोर्ट से राहत मिलेगी।
बता दें कि 2004-05 में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड कर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी करने वालों की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही थी। जांच के बाद एसआईटी ने बीएसए को ऐसे शिक्षकों के नाम वाली सीडी उपलब्ध कराई। जिसमें फेक व टेंपर्ड मार्कशीट वाले जनपद के 64 शिक्षक-शिक्षिकाएं निकले। जिन्हें बीएसए द्वारा नोटिस जारी किया गया।
नोटिस के जवाब के बाद बीएसए ने इन शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की। अब ये सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं कोर्ट में अपील करेंगे। क्योंकि अन्य जनपदों में ऐसे शिक्षक शिक्षिकाओं को कोर्ट से राहत मिल चुकी है।
विज्ञापन
- जिन 64 शिक्षक-शिक्षिकाओं की बर्खास्तगी की गई है, उनके घर के पते पर बर्खास्तगी पत्र डाक से भेजे गए हैं। इस संबंध में शासन को भी रिपोर्ट भेज दी गई है। अब ये शिक्षक-शिक्षिकाएं संबंधित विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं करेंगे।
-हरीशचंद्र, बीएसए।