फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sensation of power, Nvipur uproar

बिजली कटौती से हाहाकार, नवीपुर में हंगामा

Sat, 01 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 01 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sensation of power, Nvipur uproar
लाइट
जिले में बिजली कटौती बेलगाम हो गई है। ताज ट्रिपेजियम जोन को भी 12 से 14 घंटे की जबर्दस्त कटौती झेलनी पड़ रही है। शहर के हालात तो ग्रामीण क्षेत्र से भी बदतर हो गए हैं। अगर कोई फॉल्ट हो जाए तो पूरा दिन और पूरी रात ही बिना बिजली के काटनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में इस कटौती ने जिले में हाहाकार मचाकर रख दिया है।
विज्ञापन


लोग पानी को भी तरस गए हैं। लोगों का गुस्सा अब बिजलीघरों और वहां तैनात स्टाफ पर फूट रहा है। शुक्रवार की आधी रात को नवीपुर बिजलीघर पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्टाफ से तीखी नोक-झोंक हुई। लोग जल्द सप्लाई बहाल करने की चेतावनी देकर वहां से चले गए। लोगों के तल्ख होते तेवरों ने अब बिजली कर्मियों को भी दहशत में ला दिया है। उन्हें डर है कि यही हाल रहा तो कहीं उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार नहीं होना पड़ जाए। इस गंभीर समस्या पर राजनेताओं की चुप्पी से भी लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


टीटीजोन में सुबह, दोपहर और शाम तीनों शिफ्टों में तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है। इस तरह 9 से 10 घंटे की कटौती तो ऑन रिकॉर्ड चल रही है, जबकि लोकल फॉल्ट अलग परेशान कर रहे हैं। शहर के नवीपुर इलाके में शुक्रवार को 16 घंटे तक बिजली ठप रही। पहले मुरादाबाद कंट्रोल रूम के आदेश पर ढाई घंटे कटौती कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही सप्लाई चालू हुई, वैसे ही सब स्टेशन की ओसीबी में फ्लैश ओवर हो गया, जिससे बिजली फिर ठप हो गई। सात घंटे बाद रात करीब सात बजे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन फिर फॉल्ट से ठप हो गई। उसके बाद रात साढ़े 12 बजे सप्लाई चालू हुई  तो कंट्रोल से रात एक बजे तीन घंटे की कटौती करा दी।

सुबह करीब सवार चार सप्लाई बहाल हुई। इस तरह पूरी रात लोगों को बिना बिजली के काटनी पड़ी। इतनी कटौती से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। रात 12 बजे आक्रोशित लोगों ने नवीपुर बिजलीघर पर हंगामा भी काटा।

अधिकारियों की मानें तो हाथरस को सर्वाधिक बिजली आगरा के पीलीपोखर सबस्टेशन के जरिए मिलती है, लेकिन बताते हैं कि यह सबस्टेशन बीते कई दिनों से ओवरलोडिंग से जूझ रहा है, जिससे आगरा से हाथरस को काफी कम लोड दिया जा रहा है, इससे हाथरस के बिजलीघरों को काफी कम बिजली सप्लाई हो पा रही है।


उधर, मुरादाबाद कंट्रोल रूम से आकस्मिक कटौती किए जाने के आदेश आ रहे हैं। इस वजह से कटौती के घंटो में इजाफा हो गया है। एक्सईएन मुकेश कुमार ने बताया कि बिजली की कटौती कंट्रोल रूम के आदेश पर ही कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed