{"_id":"56fac86c4f1c1b5c51f0036d","slug":"send-messages-being-ktwai-power-titijed-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसेज भेज कटवाई जा रही टीटीजेड इलाकों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैसेज भेज कटवाई जा रही टीटीजेड इलाकों की बिजली
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। एक तरफ सपा की सरकार बिजली के बहाने फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहती है तो दूसरी ओर जिलेभर में ताबड़तोड़ बिजली कटौती का दौर जारी है। शहर से लेकर कस्बों व देहाती इलाकों में तीन-तीन घंटे की शिफ्ट में कटौती की जा रही है। मुरादाबाद कंट्रोल रूम ने तो प्रमुख सचिव ऊर्जा के आदेशों को नजर अंदाज कर दिया है।
जिले में सादाबाद, सहपऊ, मुरसान व हाथरस शहर टीटीजेड (ताज ट्रिपेजियम जोन) में आता है। यहां मानकानुसार 24 घंटे बिजली के आदेश हैं। गत दिनों सादाबाद विधायक देेवेंद्र अग्रवाल की शिकायत पर प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल द्वारा जिले के टीटीजेड इलाकाें को 24 घंटे बिजली देने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन निर्देशों को अगले ही दिन मुरादाबाद कंट्रोल रूम ने नजर अंदाज कर दिया। अब हर रोज जिले के ट्रांसमिशन अफसरों को टीटीजेड इलाकों में शिफ्ट वाइज बिजली कटौती करने के आदेश दिए जा रहे हैं। चार दिन से लगातार रात के समय तीन घंटे की कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। उनमें गुस्सा बना हुआ है। बिजली कटौती से घरेलू काम धंधो से लेकर उद्योग धंधे व खेतीबाड़ी के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
- टीटीजेड में दोनों समूहों पर बिजली आपूर्ति के आदेश मिल गए थे। कंट्रोल के आदेश पर ही इन क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही है।
-वीरेंद्र सिंह, एसडीओ ट्रांसमिशन