{"_id":"60d0dbd68ebc3e323133103a","slug":"self-defense-is-the-better-cure-for-covid-suman-sadabad-news-ali2661330191","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं का बचाव ही कोविड का बेहतर इलाज : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं का बचाव ही कोविड का बेहतर इलाज : सुमन
विज्ञापन
बहरदोई में इजी फाउंडेशन के शिविर में लोगों को मास्क बांटते पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा राष्ट्री?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
प्राथमिक विद्यालय बहरदोई में सोमवार को इजी फाउंडेशन की ओर से कोविड के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को मास्क वितरित किए गए और कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने कहा कि लोग ये न समझे कि कोविड का अंत हो गया है, स्वयं का बचाव ही कॉविड का बेहतर इलाज है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश बाबू ने बताया कि फाउंडेशन विगत 6 वर्षों से बेबस एवं बेसहारा लोगों की सेवा में समर्पित है। आर्थिक अभाव के कारण जो बच्चे स्कूल नहीं जा पाते उन्हें नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी यह फाउंडेशन करता है।
रक्तदान, कोविड़ काल में सैनिटाइजर, मास्क वितरण तथा जागरूकता आदि कार्यक्रमों में इस फाउंडेशन का बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम में सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, हेमलता, कुमकुम, इकरामुद्दीन, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह, गौरीशंकर बघेल, राजेन्द्र सिंह, पोखपाल बघेल, शंकरपाल, जतन कुमार, शेर सिंह, कैलाश चंद्र, सुनहरी लाल, जयपाल सिंह, मुकेश कुमार आदि थे।