फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Seized adulterated mud-making goods, three warehouse seals

मिलावटी मिट्टी का तेल बनाने का सामान जब्त , तीन गोदाम सीज

Wed, 23 May 2018 11:35 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 23 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seized adulterated mud-making goods, three warehouse seals
चामड़ गेट में छापेमारी करतीं सीओ। - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली सदर क्षेत्र में चामड़ गेट के निकट चौपाइया वाला नौहरा में एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी सुमन कनौजिया ने छापा मारा। शिकायत मिली थी कि यहां मिट्टी के तेल से मिलावटी चीजें बनाने का काम किया जा रहा है। मौके पर अधिकारियां को गोदामों में ताला लगा मिला, लेकिन अधिकारियों ने ताला तुड़वाकर अंदर जांच की। मौके पर मिलावटी तेल बनाने का काफी सामान मिला है। 
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि जिस जगह पर मिलावटखोरी की शिकायत मिली थी, वहां उनके पहुंचने से पहले ही ताला लगा मिला। इस भवन को फिलहाल सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले को बीते दिनों एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि शहर के चामड़ गेट स्थित चौपहिया वाला नौहरा के एक मकान में काले तेल और मिट्टी के तेल का डीजल बनाकर बेचने एवं नकली ग्रीस बनाकर बेचने का कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन


एसपी ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम सदर व सीओ सिटी सिटी बुधवार को कोतवाली सदर पुलिस के साथ मौके पर छापेमारी के लिए पहुंची, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही बताए गए मकान पर काम करने वाले लोग ताला लगाकर जा चुके थे। एसडीएम सदर ने बताया कि छापेमारी में मौके से 27 ड्रम काला तेल, तीन ड्रम तारपीन का तेल, 12 ड्रम मिट्टी का तेल और बड़े पैमाने पर मिलावट का सामान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि मौके पर तेल के तीन गोदाम थे, जिनमें अलग-अलग तरह का कारोबार चल रहा था। गोदामों का ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर यह सामान चेक किया गया है और गोदामों को सीज करा दिया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि आने वाले समय में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेष टीम के साथ इस मकान का ताला खुलवाया जाएगा और उसके बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed