फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Secondary Teachers Association raised its voice on 31 demands

Hathras News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने 31 मांगों पर भरी हुंकार

Thu, 21 Aug 2025 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Secondary Teachers Association raised its voice on 31 demands
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान 31 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरने में धारा 12, 18 और धारा 21 काे मूल रूप में इंटरमीडिएट एक्ट 1921 में प्रतिस्थापित कराने की मांग प्रमुख रही। पुरानी पेंशन की बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, ऑफलाइन स्थानांतरण सहित 31 मांगों पर विचार रखे गए।
विज्ञापन




संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार अमौरिया ने कहा कि यदि शासन स्तर से 31 सूत्री मांगों को न माना गया तो संगठन का अगला कदम बड़ा आंदोलन होगा। जिलाध्यक्ष चौ. रनवीर सिंह ने कहा कि जिला स्तर पर भी शिक्षकों की बहुत सी समस्याएं है, इनमें से कई का निस्तारण जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जा चुका है, परंतु अभी भी कई समस्याएं कार्यालय स्तर पर लंबित है। इनके निराकरण के लिए जिला कार्यकारिणी संघर्षशील है।
विज्ञापन




ज्ञापन लेने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने कार्यालय स्तर पर लंबित समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने एवं 31 सूत्री मांग पत्र शासन को भेजने का आश्वासन दिया। संचालन जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर उपाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव, आशीष दुबे, संजीव कुमार, सुभाष वर्मा, प्रवीण कौशिक, रेनू शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संजय पुष्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य तरुण गौतम, हेमंत कुमार, सौरभ जैन, रामचेत सिंह, संयोजक रामचरन सिंह, यतेंद्रपाल सिंह, योगवीर सिंह, डॉ पवन सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed