{"_id":"6975369faaa19af5010f913b","slug":"second-session-examinations-started-in-council-schools-hathras-news-c-56-1-hts1003-143650-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुईं द्वितीय सत्र परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुईं द्वितीय सत्र परीक्षाएं
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में द्वितीय सत्र की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। लगभग 1250 परिषदीय विद्यालयों में इसका आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1.23 लाख छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी और समय से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कक्षा एक के विद्यार्थियों के लिए केवल मौखिक परीक्षा आयोजित की जा रही है, ताकि छोटे बच्चों पर लिखित परीक्षा का अनावश्यक दबाव न पड़े। वहीं कक्षा दो और तीन के छात्रों के लिए लिखित और मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं कराई जा रही हैं, ताकि उनके बौद्धिक विकास और विषय की समझ की सही समीक्षा हो सके। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए केवल लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विषयवार प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं, ताकि शैक्षिक प्रगति का सही मूल्यांकन किया जा सके। सभी परीक्षाएं 30 जनवरी तक पूर्ण करानी होंगी, इसके बाद मूल्यांकन होगा।
बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि द्वितीय सत्र की यह परीक्षा विद्यार्थियों की वार्षिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बनेगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की कमजोरियों की पहचान कर उन्हें सुधारने का अवसर मिलेगा, ताकि आगामी सत्र में उनकी शैक्षिक गुणवत्ता और बेहतर हो सके।