{"_id":"602ea34a8ebc3ee8ea704b43","slug":"sdm-stop-usese-of-school-land-shaphu-news-ali256607227","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की कृषि योग्य जमीन को खुर्द-बुर्द करने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज की कृषि योग्य जमीन को खुर्द-बुर्द करने पर लगी रोक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज की कृषि योग्य जमीन को खुर्द-बुर्द करने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। एसडीएम ने यह कार्रवाई कॉलेज के प्रबंधक तंत्र एंव कॉलेज प्रशासन द्वारा एसडीएम कार्यालय में तय समय पर उसके नियंत्रणाधीन कृषि योग्य जमीन का लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं करने पर की है।
गौरतलब है कि कॉलेज ने 85 बीघा कृषि योग्य जमीन, कई दुकानों व दो कमरों के बराबर का हिस्सा केनरा बैंक को किराये पर दे रखा है। उसकी आमदनी का कॉलेज प्रशासन तथा प्रबंधक तंत्र द्वारा उचित प्रकार से कॉलेज में उपयोग नहीं किया जाता है। इसकी शिकायत करने के बाद प्रशासन ने उसके विरुद्ध सख्ती बरतनी शुरू कर दी। इसी संदर्भ में सादाबाद एसडीएम राजेश कुमार एवं क्षेत्रीय लेखपाल शिवकुमार गौतम ने बीते रविवार को उक्त कृषि योग्य जमीन का निरीक्षण किया और आय व्यय का लेखा जोखा एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा।
एसडीएम द्वारा तय समय में लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं करने पर एसडीएम ने उक्त जमीन को खुर्द-बुर्द करने पर रोक लगा दी। साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य को संयुक्त रूप से उसकी देखरेख करने का जिम्मा सौंप दिया है। इस आशय का एक पत्र नायब तहसीलदार राकेश चंद्रा ने कॉलेज में आकर कॉलेज के प्रधानाचार्य को दिया है।
विज्ञापन
- कॉलेज प्रबंधक तंत्र द्वारा कृषि योग्य जमीन की आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के लिए लगातार समय बढ़ाने के लिए कहा जा रहा था। इस कारण उक्त जमीन की देख रेख की जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपाल एवं कॉलेज प्रधानाचार्य को दी गई है। जिससे प्रबंधक तंत्र उसे खुर्द-बुर्द ने कर सके। - राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी सादाबाद