{"_id":"5d9e22588ebc3e01431c16c0","slug":"sdm-recommends-suspension-of-11-blos-hathras-news-ali2157602173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने की 11 बीएलओ के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने की 11 बीएलओ के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन

मतदाता सत्यापन कार्य न करने पर एसडीएम ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मतदाता सत्यापन कार्य न करने वाले 11 बीएलओ के खिलाफ एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह ने निलंबन की संस्तुति की है। इन बीएलओ द्वारा कार्य किए जाने से इंकार करने के साथ साथ मतदाता सत्यापन कार्य की प्रगति शून्य होने पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से बीएलओ में खलबली मच गई है।
चुनाव आयोग के निर्देशों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में बीएलओ घर घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस सत्यापन में वोटर कार्ड में तमाम खामियां भी निकल कर सामने आ रही हैं। इन खामियों को भी दूर किए जाने के निर्देश आयोग द्वारा दिए गए हैं। वहीं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सत्यापन कार्य न करने वाले बीएलओ के खिलाफ अब एसडीएम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
एसडीएम सदर ने हाथरस विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ दीपांशु वार्ष्णेय, सुनीता वर्मा, संगीता, चंचल, पूनम, सरिता सेंगर, पुष्पारानी, हरिशंकर, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ जवाहर लाल, प्रवीनदेव, सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में तैनाती राजवीर सिंह के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की है। उन्होंने कहा है कि मतदाता सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को बख्शा नहीं जाएगा।