{"_id":"6824f2b115ab648ed7022626","slug":"sdm-raided-and-caught-74-gas-cylinders-hathras-news-c-62-1-sali1024-103449-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एसडीएम ने छापा मारकर पकड़े 74 गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एसडीएम ने छापा मारकर पकड़े 74 गैस सिलिंडर
Thu, 15 May 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 15 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मानिकपुर में बुधवार की रात को एसडीएम संजय कुमार ने छापा मारकर 74 गैस सिलिंडर जब्त कर लिए। एसडीएम के साथ सादाबाद के पूर्ति निरीक्षक रोहित कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव भी थे।
जैसे ही पूरी टीम मानिकपुर पहुंची, वहां के व्यापारियों में खलबली मच गई। उस समय मानिकपुर में ओवरब्रिज के नीचे सिलिंडरों से भरी गाड़ी को खाली किया जा रहा था। जिस दुकान पर सिलिंडर उतर रहे थे, उसका संचालक टीम को देखते ही भाग गया। डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि दुकान में गैस रिफिलिंग का सामान भी भी पकड़ा गया है। 74 सिलिंडर अवैध रूप से उतारे जा रहे थे। इनमें से सात सिलिंडर खाली मिले हैं। अभी और जांच की जा रही है। जांच के बाद ही गैस रिफिलिंग करने वाले के खिलाफ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।