{"_id":"64aa9b75113fe6cf470b1c57","slug":"sdm-inspected-chc-sahpau-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सीएचसी पर एसडीएम ने किया निरीक्षण, क्लर्क मिली अनुपस्थित, अव्यवस्थाओं का मिला ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सीएचसी पर एसडीएम ने किया निरीक्षण, क्लर्क मिली अनुपस्थित, अव्यवस्थाओं का मिला ढेर
Sun, 09 Jul 2023 05:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2023 05:05 PM IST
सार
स्टॉक में कुत्ते और सांप द्वारा काटे जाने की वैक्सीन भी पर्याप्त नहीं मिली। सीएचसी पर हर विभाग में पाई अव्यवस्था को देखकर एसडीएम ने सीएचसी प्रभारी से ही प्रश्न किया कि आप लोग किस तहर से कस्बा के साथ दूर दराज से आने वाले मरीजों की कैसे देखभाल करते हो, यहां की अव्यवस्था देखकर ही पता चलता है।
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम संजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को औचक ही सहपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक सुनीता अनुपस्थित मिलीं, जिनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एसडीएम ने जिन विभागों का निरीक्षण किया, वहां अव्यवस्थाओं ही मिली।
विज्ञापन
प्रसूताओं के इलाज व नवजात शिशुओं के जन्म आदि से संबंधित व्यवस्थाएं देखी, जिनमें भी अनियमितता मिली। एक प्रसूता निशा द्वारा नवजात शिशु को जन्म देने के मात्र चार घंटे बाद ही उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज कार्ड का रखरखाव भी उचित नहीं पाया गया और डिलीवरी के लिए आई मंजू के मातृत्व कार्ड में एएनएम द्वारा प्रविष्टि नही की गई थी, जिससे यह पता चलता हो कि प्रसूता को पूर्व प्रसव क्या क्या डोज दी गई हैं और समय समय पर उनके क्या क्या टेस्ट कराए गए हैं।जननी सुरक्षा योजना की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली, और लाभार्थियों का भुगतान भी शीघ्रता से नही किया जा रहा है।
विज्ञापन
दवाइयों का वितरण व रखरखाव भी ठीक नहीं मिला और काउंटर पर कुछ दवाइयों को वितरण किया जा रहा था, जिनकी एक्सपायरी जुलाई २०२३ में समाप्त हो जायेगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्टॉक में उपलब्ध दवाइयों के जिला स्तर से प्राप्त होने और उनके वितरण के लिए स्टॉक से निर्गत करने की तिथि सहित विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्टॉक में कुत्ते और सांप द्वारा काटे जाने की वैक्सीन भी पर्याप्त नहीं मिली। सीएचसी पर हर विभाग में पाई अव्यवस्था को देखकर एसडीएम ने सीएचसी प्रभारी से ही प्रश्न किया कि आप लोग किस तहर से कस्बा के साथ दूर दराज से आने वाले मरीजों की कैसे देखभाल करते हो, यहां की अव्यवस्था देखकर ही पता चलता है। एसडीएम ने सीएचसी पर पाई अव्यवस्था की सूचना उच्चाधिकारी को प्रेषित कर दी है।