{"_id":"60bd11c18ebc3ed2304f8cc5","slug":"sdm-caught-illegal-mining-seized-four-tractor-trolleys-filled-with-soil-sadabad-news-ali264876843","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पकड़ा अवैध खनन, मिट्टी से भरे चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने पकड़ा अवैध खनन, मिट्टी से भरे चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
विज्ञापन
एसडीएम द्वारा पकड़ी गईं अवैध खनन की मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने अब अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार की आधी रात को एसडीएम ने मई चौकी की पुलिस के साथ गांव सरौठ में एक खेत में मिट्टी के अवैध खनन पर छापा मारा। मौके से खनन में शामिल मिट्टी से भरी खड़ी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से चालक जेसीबी को लेकर अन्य लोगों के साथ भाग जाने में सफल रहा। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।
बता दें कि क्षेत्र के कई गांवों में रात के अंधेरे में खेतों में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। बड़े बड़े डंपरों व ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिये मिट्टी को बेचा जा रहा है। प्रशासन तक ऐसी शिकायतें लगातार पहुंच रही हैं। लिहाजा, शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे शनिवार की रात करीब ढाई बजे गांव सरौठ पहुंच गए।
एसडीएम के मुताबिक गांव में खनन माफिया द्वारा जेसीबी के जरिये पांच गाटों में से मिट्टी को खोदकर निकाला जा रहा था। सुबह जब इसकी जांच मौके पर राजस्व टीम को भेजकर कराई गई तो सामने आया कि खनन माफिया द्वारा पांच गाटों में से करीब 1639 घन मीटर मिट्टी का खनन कर लिया गया है।
विज्ञापन
चालक व अन्य लोग मौके से जेसीबी को लेकर भाग गए। मौके पर मिट्टी से भरी खड़ी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया गया, जिनको तहसील परिसर में खड़ा किया गया है। एसडीएम ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवैध खनन के सबंध में रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि जो लोग खनन करा रहे हैं, उनके बारे में पता किया जा रहा है।
गौरतलब है कि गत दिनों भी एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे द्वारा गांव महावतपुर में अवैध खनन पर छापा मारा गया था, जहां से खनन में शामिल जेसीबी को जब्त कर लिया गया था। लगातार अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम की कार्रवाई से खनन माफिया में खलबली मची हुई है। इधर, एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।