{"_id":"692c12448cfc39e36001bd04","slug":"scorpio-falls-in-ishan-river-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ईशन नदी में गिरी स्कॉर्पियो, प्रधान के पति घायल, अलीगढ़ में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ईशन नदी में गिरी स्कॉर्पियो, प्रधान के पति घायल, अलीगढ़ में किया भर्ती
Sun, 30 Nov 2025 03:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 30 Nov 2025 03:15 PM IST
सार
निरोत्तम सिंह अपने साथियों के साथ सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद साथ आए युवक मौके से फरार हो गए और अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हसायन कोतवाली क्षेत्र के नगला विजन मार्ग पर 28 नवंबर की रात को करीब साढ़े 11 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार सड़क पर लगे संकेतक बोर्ड से टकराकर ईशन नदी में गिर गई। हादसे में ग्राम पंचायत नगरिया पट्टी देवरी की प्रधान रूमा देवी के पति निरोत्तम सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
निरोत्तम सिंह अपने साथियों के साथ सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद साथ आए युवक मौके से फरार हो गए और अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। राहगीरों ने स्कॉर्पियो को नदी में पलटा देख तुरंत नीचे उतरकर निरोत्तम सिंह को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंच गईं और घायल पति को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन