फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Science exhibition held in Hathras Mahotsav

Hathras Mahotsav: महोत्सव में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, 90 स्कूलों के 182 बच्चों ने किए मॉडल प्रदर्शित

Wed, 20 Dec 2023 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 09:49 PM IST
सार

हाथरस महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी लगी। जिसमें 90 स्कूलों के 182 बच्चों ने अपने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय चयनित दो छात्रों ने जिले का मान बढ़ाया है, जिनमें शिवांगी सिंह रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस एवं आर्यन देव दीप इंटर कॉलेज मेंडू शामिल हैं। 

विज्ञापन
Science exhibition held in Hathras Mahotsav
मॉडल दिखाती छात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस महोत्सव में पीबीएएस इंटर कॉलेज के मैदान पर जिला विज्ञान क्लब ने एकदिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें 90 स्कूलों के 182 बच्चों ने अपने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के मॉडल की अतिथियों ने तारीफ की।

विज्ञापन

विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम अर्चना वर्मा व सीडीओ डॉ. साहित्य प्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश एवं जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डीपी सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि 50वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय चयनित दो छात्रों ने जिले का मान बढ़ाया है, जिनमें शिवांगी सिंह रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस एवं आर्यन देव दीप इंटर कॉलेज मेंडू शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस जिले ने संपूर्ण प्रदेश से चयनित कुल 10 बच्चों में शिवांगी सिंह और आर्यन देव शामिल हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त तथा प्रथम दो सांत्वना पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार, दो हजार एवं एक -एक हजार की नगद धनराशि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दी गई। 

निर्णायक मंडल में डॉ. आरएन सिंह, चंद्रगुप्त मौर्य, शोभित जैन प्रवक्ता रहे। तकनीकी समिति के सदस्यों के रूप में डॉ. दीपक जैन, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. नवनीत सोलंकी, डॉ. मनीष शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईजे सिंह, डॉ. राजेश शुक्ला, योगेश माहौर, ब्रजवीर सिंह, डीसी माध्यमिक ललित कुमार, गोपाल यादव, साधना यादव, मनोज यादव, नीरजा राणा, रमेशचंद्र शर्मा, चिराग अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed