{"_id":"6441023077c624ad190c7b69","slug":"school-wall-collapses-three-children-injured-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्कूल में खेल रहे बच्चों पर भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबने से तीन छात्र-छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्कूल में खेल रहे बच्चों पर भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबने से तीन छात्र-छात्रा घायल
Thu, 20 Apr 2023 02:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:43 PM IST
सार
गांव कंदौली के प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चे स्कूल की दीवार के पास खेल रहे थे। इस दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 8 वर्षीय असद पुत्र कमल हुसैन, 6 वर्षीय असद पुत्र मुजम्मिल निवासीगण छोटी किंदौली व 6 वर्षीय रायका पुत्री रफीक निवासी बड़ी किंदौली घायल हो गए।
विज्ञापन
स्कूल की गिरी हुई दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हाथरस जनपद में प्राथमिक विद्यालय में खेल रहे बच्चों के ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली के प्राथमिक विद्यालय की दीवार बृहस्पतिवार को अचानक गिर गई। दीवार गिरने से वहां खेल रहे तीन बच्चे घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कंदौली के प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चे स्कूल की दीवार के पास खेल रहे थे। इस दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 8 वर्षीय असद पुत्र कमल हुसैन, 6 वर्षीय असद पुत्र मुजम्मिल निवासीगण छोटी किंदौली व 6 वर्षीय रायका पुत्री रफीक निवासी बड़ी किंदौली घायल हो गए।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने दीवार का मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। मामले की सूचना पर बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए। तीनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।