फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   School operators busy preparing for UP Board exams

UP Board: परीक्षा की तैयारी में जुटे स्कूल संचालक, विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को दे रहे टिप्स

Fri, 26 Dec 2025 03:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Dec 2025 03:23 PM IST
सार

कई विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र, महत्वपूर्ण प्रश्न और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी कराई जा रही है। कमजोर विद्यार्थियों को अलग से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

विज्ञापन
School operators busy preparing for UP Board exams
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाथरस जिले के स्कूलों में तैयारियां तेज हो गईं हैं। बोर्ड परीक्षा की नजदीकी को देखते हुए इंटर कॉलेजों में पढ़ाई अब मिशन मोड में चल रही है। विद्यार्थियों को अब तक हुए पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले के 99 परीक्ष केंद्रों पर इस वर्ष करीब 43,700 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। बेहतर परिणाम के लिए विद्यालयों ने रिवीजन आधारित पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। स्कूलों में पाठ्यक्रम को समय से पूरा कराते हुए अब दोहराव, लेखन अभ्यास और मॉडल प्रश्नपत्रों पर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कई विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र, महत्वपूर्ण प्रश्न और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी कराई जा रही है। कमजोर विद्यार्थियों को अलग से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा बताया जा रहा है कि बच्चे किस तरह परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक दे रहे ये जरूरी सुझाव

  • रोजाना पढ़ाई की समय सारिणी बनाकर उसका पालन करें।
  • पाठ्यक्रम को छोटे हिस्सों में बांटकर रिवीजन करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
  • महत्वपूर्ण प्रश्न और परिभाषाएं अलग से नोट करें।
  • कठिन विषयों पर तुरंत शिक्षकों से मार्गदर्शन लें।
  • नियमित उत्तर लेखन का अभ्यास करें।
  • समय प्रबंधन और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


समझ और अभ्यास से मिलेगी अंग्रेजी में सफलता
बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के मन में अक्सर अंग्रेजी विषय पर भय बना रहता है, जबकि यह विषय सही रणनीति और नियमित अभ्यास से अत्यंत सरल हो सकता है। अंग्रेजी में सफलता के लिए रोजाना पाठ्य-पुस्तक का अध्ययन, समाचार पत्र व सरल लेख पढ़ना आवश्यक है। इससे न केवल शब्द-भंडार बढ़ता है, बल्कि भाषा की समझ भी विकसित होती है। व्याकरण के नियमों जैसे टेंस, वॉइस, नैरेशन, आर्टिकल और प्री पोज़ीशन का नियमित अभ्यास परीक्षा में प्रश्न हल करने में सहायक होता है। परीक्षा के दौरान साफ-सुथरी लिखावट, सही वर्तनी और संतुलित उत्तर-पत्र प्रस्तुति अच्छे अंक दिलाने में अहम भूमिका निभाती है। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ की गई तैयारी से अंग्रेजी में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना पूरी तरह संभव है।-मानवेंद्र सिंह, विशष विशेषज्ञ (एसआरजी) अंग्रेजी, माध्यमिक शिक्षा, हाथरस।

लेखन अभ्यास से बढ़ाएं गति, पूरी नींद लें
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस को पूरी तरह समझना जरूरी है। छात्र रोजाना तय समय पर पढ़ाई करें और हर विषय का कम से कम दो बार रिवीजन करें। उन्होंने बताया कि उत्तर लेखन का अभ्यास करने से न केवल लिखने की गति बढ़ती है, बल्कि परीक्षा में अंक भी बेहतर आते हैं। यानी समय प्रबंधन जरूरी है। छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्नों और परिभाषाओं की अलग कॉपी तैयार करनी चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक जरूर लेनी चाहिए, जिससे एकाग्रता बनी रहे।-अजय शर्मा, विशष विशेषज्ञ (एसआरजी), माध्यमिक शिक्षा, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed