फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   School children and villagers are sustaining injuries due to a broken small bridge.

Hathras News: टूटी पुलिया से चोटिल हो रहे स्कूली बच्चे व ग्रामीण

Mon, 26 Oct 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 26 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
School children and villagers are sustaining injuries due to a broken small bridge.
महमूदपुर में टूटी पुलिया - फोटो : samvad
मुरसान ब्लॉक के महमूदपुर ब्राह्मणान गांव में मुख्य मार्ग पर पिछले करीब चार साल से दो पुलिया टूटी हुई हैं। यह स्थान हादसों का कारण बन गया है, जिससे स्कूली बच्चे और राहगीर अक्सर चोटिल होते हैं। जिम्मेदार अधिकारी बार-बार शिकायत के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से चंदपा, हाथरस, सादाबाद और मुरसान तक के लोग यात्रा करते हैं। टूटी पुलिया और सड़क पर अतिक्रमण से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। बारिश में गड्ढे पानी में छिप जाते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। रात में काम से लौटने वाले कई लोग इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बच्चों को गड्ढे में गिरते देख दुख व्यक्त किया। उन्होंने ग्राम प्रधान से नई पुलिया बनवाने की मांग की, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव भी फोन नहीं उठाते हैं।ग्रामीण नीरज ने बताया कि पुलिया टूटने के साथ सड़क पर भारी अतिक्रमण है। बुग्गी और लकड़ी के लट्ठे सड़क पर पड़े रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही टूटी पुलिया की मरम्मत कराई जाएगी और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को भी सख्ती से हटवाया जाएगा।

- राज बहादुर, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed