फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SC-ST case registered against five persons

Hathras News: पांच व्यक्तियों के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज, सीओ करेंगे विवेचना

Tue, 14 Oct 2025 11:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 11:11 PM IST
सार

प्रेम सिंह ने तहरीर में कहा कि वह अपने भाई शिव कुमार के साथ दौड़ लगाने गए थे। उसी समय गांव के अरविंद ने उनके भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। भाई ने खेत में कूद कर अपनी जान बचाई। 
 

विज्ञापन
SC-ST case registered against five persons
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहपऊ कोतवाली पुलिस ने गांव गढ़ी चिंता निवासी प्रेम सिंह की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना सीओ को सोंपी गई है।

विज्ञापन


तहरीर में उन्होंने लिखा है कि 12 अक्तूबर सुबह साढ़े पांच बजे वह अपने भाई शिव कुमार के साथ दौड़ लगाने गए थे। उसी समय गांव के अरविंद ने उनके भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। भाई ने खेत में कूद कर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत जब उन्होंने अरविंद के पिता ग्रजेश से की तो प्रवीन, राजकुमार, शैलेंद्र, ग्रजेश एवं अरविंद ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस मारपीट में उनकी मां रामवती को भी चोट आई हैं। पुलिस ने तीनों का चिकित्सीय परीक्षण करा कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इसकी विवेचना सीओ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed