{"_id":"57f542134f1c1b8a322714e0","slug":"save-dumper-upturned-bus-20-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर बचाने में पलटी बस, 20 यात्री जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर बचाने में पलटी बस, 20 यात्री जख्मी
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बस दुर्घटना में घायल यात्री।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला तजना के निकट राजस्थान डिपो की एक बस डंपर को बचाने के लिए प्रयास में खड्ड में जा गिरी, जिससे बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। इन सभी का उपचार बागला जिला अस्पताल में कराया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार मथुरा डिपो की अनुबंधित बस मथुरा से बरेली की तरफ जा रही थी। बस अचानक नगला तजना के निकट एक डंपर को बचाने के प्रयास में खड्ड में जा गिरी। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। इनमें से 10 यात्रियों के ज्यादा चोटें आई हैं।
अधिक चोट आने के कारण उनको उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती होने वालों में नूरिया पीलीभीत निवासी रोशन बाबू, मोहम्मद शाहिद, रसीद बेगम, मेहताब एवं मोहल्ला नया थान ओमरी जबलपुर निवासी गुलिस्तां, नसीर बानो, परवीन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अली राइन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायल यात्री छोटी-मोटी चोट होने के कारण जिला अस्पताल में उपचार के लिए नहीं आए।
विज्ञापन
वह अन्य वाहनों ने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। थाना हाथरस जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
घटना की जांच की जा रही है। आवश्यकता होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में गांव लाड़पुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर एक पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर चालक राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार राजपाल निवासी गढ़ी बलना अपने ही गांव के लोगों को ट्रैक्टर ट्राली में बिठाकर गंगा स्नान से लौट रहे थे। वापसी में लाड़पुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार सत्यप्रकाश निवासी छतारी बुलंदशहर आ गया। वह अपनी ससुराल पोरा से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे वह एक पेड़ से जा टकराया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक राजपाल भी पेड़ और ट्रैक्टर के बीच में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।