{"_id":"5d49d1198ebc3e6c9b481893","slug":"save-daughter-and-take-oath-to-save-water-under-aparajita-shaphu-news-ali2103349140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता के तहत बेटी बचाओं एवं पानी बचाओं की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता के तहत बेटी बचाओं एवं पानी बचाओं की शपथ ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी बचाने की दी सलाह, बेटियों को गर्भ में मारने पर कसा तंज
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत एमएल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। कस्बे के एमएल इंटर कॉलेज में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बेटी बचाओ एवं पानी बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली के एसएसआई विजेंद्र सिंह व संचालन कमलापति पांडेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज परिसर में मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने के बाद किया गया। कार्यक्रम में अनेक छात्राओं ने पुरुष प्रधान समाज पर व्यंग करते हुए मां के गर्भ में ही बेटियों को मारने की परंपरा का विरोध किया। साथ ही आगे पानी के लिए होने वाली जंग के लिए पानी बचाने एवं उसकी बर्बादी रोकने के सुझाव भी दिए।
इन छात्राओं में 12वीं की छात्रा कुमारी शिवानी ने बेटियों को बचाकर उनको आगे पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कुमारी ज्योति ने पढ़ने आने पर युवकों का लड़कियों को घूरकर देखने पर व्यंग किया। कुमारी प्रीति ने पानी को बिना वजह बर्बाद करने से रोकने, कुमारी उमा, कुमारी राखी, कुमारी फिजा खान, कुमारी मोनी, कुमारी ऋचा ने भी बेटी बचाओ एवं पानी बचाओ पर अपने विचार रखे। कक्षा सातवीं की छात्रा मानसी शर्मा ने बेटा न कर पाए जो वो बेटियों ने कर दिखाया, बेटियां तिरंगा झंडा फहराकर आई गाने की सभी ने प्रशंसा की। इसके बाद 7वीं की
छात्रा कुमारी पूजा कुशवाहा, छठीं की छात्रा कुमारी करिश्मा एवं 10वीं की छात्रा यशि ने भी अपने विचार रखें। उपप्रधानाचार्य मनवीर सिंह ने बेटियों को पढ़ाने, अपने पैरों पर खड़े होने पानी को बर्बाद होने से बचाने पर जोर दिया। गांवों में पानी के अंधाधुंध बर्बाद होने को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। इस अवसर पर हरीश तिवारी, मो मिराज, केपी सिंह, निधि गोस्वामी, सत्य नारायण यादव एवं राजपाल सिंह ने भी विचार प्रकट किए। मौके पर महेंद्र पाल, देव दयाल, गनेशी लाल भी मौजूद थे।