फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sasni: SP inspects security arrangements in temporary jail

सासनी: एसपी ने अस्थायी जेल में लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा

Thu, 04 Jun 2020 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sasni: SP inspects security arrangements in temporary jail
हाथरस: प्रकाश एकेडमी में बनाई गई अस्थायी जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी गौरव बंसवाल? - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के प्रकाश एकेडमी में बने अस्थायी जेल का बृहस्पतिवार को एसपी गौरव बंसवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
दरअसल जनपद के दो कैदियों के संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई थी। दोनों कैदियों के संपर्क में आए पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज िला प्रशासन के निर्देश पर क्वारंटीन कराया गया था। उसके बाद जिला प्रशासन ने अस्थायी जेल बनाने का खाका खींचा था। इसी क्रम में बुधवार को प्रकाश एकेडमी में अस्थायी जेल बनाई गई है।
विज्ञापन

प्रशासन का मानना है कि अलीगढ़ जेल भेजने से पहले कैदियों को प्रकाश एकेडमी की स्थायी जेल में रखा जाएगा। जांच कराने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला कारागार भेजा जाएगा। पॉजिटिव आने पर कोविड -1 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। प्रकाश एकेडमी में बनाई गई अस्थायी जेल को लेकर प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने इस अस्थायी जेल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर राकेश त्रिवेदी, प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक, एसआई मनोज कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed