फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sasni murder case Rs one Lakh reward criminal arrested in encounter His accomplice also arrested

सासनी हत्याकांड : मुख्य आरोपी साथी समेत मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक लाख रुपये का इनामी है गौरव

Wed, 21 Apr 2021 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Apr 2021 08:29 AM IST
सार

पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित और उसके एक साथी सोनू तोमर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोनू तोमर मध्य प्रदेश का 40 हजार रुपये का इनामी है। 

विज्ञापन
Sasni murder case Rs one Lakh reward criminal arrested in encounter His accomplice also arrested
पुलिस की गिरफ्त में एक लाख का ईनामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार की देर रात सासनी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित और उसके एक साथी सोनू तोमर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


सोनू तोमर मध्य प्रदेश का 40 हजार रुपये का इनामी है। इन दोनों के पैरों में गोली लगी है और दोनों को उपचार के लिए देर रात बागला जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सासनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मार्च को दिन-दहाड़े एक किसान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसके पीछे कारण यह था कि इस किसान की बेटी से एक दबंग युवक ने छेड़खानी की थी। इस किसान ने मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह युवक गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित इस मामले में जेल गया था और जेल से छूटने के बाद वह इस किसान पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। एक मार्च को दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद काफी बवाल हुआ था। उस समय इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया था। 

पुलिस ने चार आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित निवासी तिकोना जिला श्रावस्ती पुलिस के हाथ नहीं लगा था। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखकर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। 

तब से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिशें दे रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सासनी-इगलास रोड पर मुठभेड़ के बाद गौरव और उसके एक साथी सोनू तोमर निवासी मुरैना मध्य प्रदेश को दबोच लिया। 

पुलिस से हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को इनके पास से एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए। इन दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए बागला जिला चिकित्सालय लाया गया। वहां पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल भी पहुंच गए। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए एक हत्या का आरोपी गौरव है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है, जबकि दूसरा सोनू तोमर है। उस पर भी मध्य प्रदेश पुलिस ने 40 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। उन्होंने पुलिस टीम को इनाम देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed