{"_id":"59aee96b4f1c1b9d078b46b6","slug":"sasani-kotwal-suspends-mp-s-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद की शिकायत पर सासनी कोतवाल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद की शिकायत पर सासनी कोतवाल सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी मामले में मुकदमा दर्ज न करने व सांसद की छवि धूमिल करने की शिकायत पर सासनी के कोतवाल डीके सिसौदिया को निलंबित कर दिया गया। सांसद राजेश दिवाकर का कहना है कि कोतवाल सासनी क्षेत्र में उनकी छवि खराब कर रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ संजीव गुप्ता और एसपी घुले सुशील से की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि कोतवाल सासनी के खिलाफ किसी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने की शिकायत थी। इसके अलावा सांसद ने भी उनके कार्य और व्यवहार को लेकर शिकायतें की थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल सासनी कोतवाली के ही एसएसआई विनोद कुमार सिंह को सिसौदिया की जगह प्रभारी का चार्ज दिया गया है।
सांसद का कहना है कि उन्होंने आरएसएस के एक पदाधिकारी की पुत्री की हत्या के मामले में जब कोतवाल से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा तो उन्होंने इस बातचीत को टेप कर उसको गलत तरीके से प्रचारित किया और उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की। सांसद का कहना है कि भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी एसओ का रवैया ठीक नहीं था।