{"_id":"68943a74bb152321de06e330","slug":"sarees-found-in-bushes-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखकर रह गए लोग हैरान: झाड़ियों में मिलीं साड़ियां, कहीं एक-दो तो कहीं पूरा बंडल, उठाने के लिए लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखकर रह गए लोग हैरान: झाड़ियों में मिलीं साड़ियां, कहीं एक-दो तो कहीं पूरा बंडल, उठाने के लिए लगी भीड़
Thu, 07 Aug 2025 11:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:03 AM IST
सार
कहीं एक साड़ी पड़ी थी, कहीं दो साड़ियां थीं तो कहीं साड़ियों का पूरा बंडल पड़ा था। पहले तो लोग इन्हें उठाने से बचते रहे। रास्ते से जाने वाले एक बाइक सवार ने इनमें से अच्छी साड़ियां उठा लीं। उसे देखकर आसपास खेतों में काम कर रहीं अन्य महिलाएं भी साड़ियां उठाने में लग गईं।
विज्ञापन
नगला बंजारा एवं छत्तरगढ़ी जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में पड़ीं साड़ियां
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव खोंड़ा से नगला बंजारा एवं छत्तरगढ़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर 6 अगस्त की सुबह झाड़ियों में बड़ी संख्या में साड़ियां मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में वहां साड़ियां लूटने की होड़ मच गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर करीब दो से ढाई सौ साड़ियां थीं। सवाल उठ रहा था कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में यहां साड़ियां आईं कहां से। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने इन साड़ियों को देखा था। कहीं एक साड़ी पड़ी थी, कहीं दो साड़ियां थीं तो कहीं साड़ियों का पूरा बंडल पड़ा था।
विज्ञापन
पहले तो लोग इन्हें उठाने से बचते रहे। बुधवार को तीसरे दिन इस रास्ते से जाने वाले एक बाइक सवार ने इनमें से अच्छी साड़ियां उठा लीं। उसे देखकर आसपास खेतों में काम कर रहीं अन्य महिलाएं भी साड़ियां उठाने में लग गईं। कुछ देर बाद यहां भीड़ लग गई। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि हो सकता है कि कोई इन साड़ियों को यहां रख गया हो।
विज्ञापन