फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Santosh pundhir elected as land development bank representative

संतोष पुंढीर निर्विरोध चुने गए भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि

Thu, 27 Aug 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Santosh pundhir elected as land development bank representative
प्रतिनिधि का स्वागत करते विधायक राना, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक सिकंदराराऊ के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा प्रत्याशी संतोष पुंढीर बाबा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बाबा के सामने कोई नामांकन करने नहीं आया। विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने भाजपा कार्यालय पर भाजपाइयों के साथ बाबा का सम्मान किया और जश्न भी मनाया गया।
बता दें कि इससे पूर्व ओमवती यादव (बुआ) बैंक की पांच वर्ष तक प्रतिनिधि रही हैं। उनके बाद बैंक के साढ़े नौ हजार किसान सदस्यों को आगामी पांच वर्ष के लिए प्रतिनिधि का चुनाव करना था। बुधवार की सुबह से ही भाजपा के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर भाजपाइयों का जमघट लगना शुरू हो गया। विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक यशपाल सिंह भी मौजूद थे। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कम संख्या में ही भाजपाई पहुंचे। उनकी मौजूदगी में बाबा ने नामांकन किया। दोपहर बाद निर्धारित समय बीतने के बाद किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया। इस प्रकार संतोष पुंढीर अगले पांच वर्षों के लिए निर्विरोध प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए। बाबा की जीत के बाद विधायक और जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के लिए योगी सरकार ने जितना किया है, उतना किसी और ने नहीं किया। भाजपा की लोकप्रियता का पता इसी बात से चलता है कि कोई अन्य नामांकन तक करने नहीं आया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर संतोष पुंढीर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बता दें कि इससे पूर्व संतोष पुंढीर अगसौली इलाके के भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव के समय पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, नरेंद्र सिंह जादौन, बृजेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह सिसौदिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवदत्त वर्मा, राकेश राना, विश्वेंद्र पुंढीर, पंकज गुप्ता, विपिन लाल, भाजपा नगराध्यक्ष नीरज वैश्य, शिवप्रताप सिसौदिया मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह कुशवाहा, हर्ष राना, लोकेश जादौन, दिनेश पुंढीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed