{"_id":"5dc5bece8ebc3e5b5b3950b4","slug":"sale-of-onion-by-putting-counter-in-hathras-mandi-hathras-news-ali218308750","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस मंडी में काउंटर लगाकर प्याज की हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस मंडी में काउंटर लगाकर प्याज की हुई बिक्री
विज्ञापन
मंडी में काउंटर लगाकर कराई प्याज की बिक्री
मंडी सचिव की मौजूदगी में लोगों ने खरीदा 40 रुपये किलो प्याज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आम आदमी को सस्ते दामों में प्याज उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को मंडी परिसर में काउंटर लगाकर प्याज की बिक्री की गई। मंडी सचिव की मौजूदगी में लोगों ने 35 से 40 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से प्याज खरीदा गया। प्याज बिक्री का सिलसिला कीमतें सामान्य नहीं होने तक जारी रहेगा।
दिवाली पर प्याज का भाव करीब 40 रुपये प्रति किलो था। दिवाली के बाद प्याज के दाम बढ़ना शुरू हो गए। थोक में प्याज के दाम 50 रुपये किलो तक पहुंच गए। इन दिनों बाजार में 60 रुपये किलो प्याज बिकने से आदमी के आंसू निकल रहे हैं। गुरुवार को डीएसओ सुरेंद्र यादव व मंडी सचिव यशपाल सिंह के नेतृत्व में प्याज की जमाखोरी को ध्यान में रखते हुए छापामारी की गई।
अधिकांश दुकानों पर 30 से 40 बोरे प्याज मिली। शुक्रवार को मंडी प्रशासन से लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए काउंटर लगाए। लोगों ने प्याज की खूब खरीदारी की। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि प्याज बिक्री के लिए काउंटर लगाए गए थे। लोगो को 35 से 40 रुपये प्रति किलो पर प्याज उपलब्ध कराई गई।