फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sahapau: quarrel over the death of a young man in a road accident

सहपऊ: सड़क हादसे में युवक की मौत पर कोहराम

Sat, 18 Jul 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sahapau: quarrel over the death of a young man in a road accident
सहपऊ: हादसे में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिवार वाले। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव वासवित्ता के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार होकर आगरा से अपने गांव आ रहा था। गांव वास मोहन सराय के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की दो जुलाई को शादी हुई थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव निवासी लोकेश (23) पुत्र सतीशचंद्र आगरा में एक निजी बैंक में कार्यरत था। दो जुलाई को उसकी शादी हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम लोकेश आगरा से अपने गांव आ रहा था। गांव वास मोहन सहाय के नजदीक एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लोकेश की मौत की खबर सुन पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। लोकेश की पत्नी शव देखकर बेहोश हो गई। गमगीन माहौल में उसका दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed