फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Safai workers strike in Sasni

Hathras News: सासनी में सफाई कर्मचारियों की भारी पड़ रही हड़ताल, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, गंदगी से बुरा हाल

Sat, 16 May 2026 10:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 16 May 2026 10:19 PM IST
सार

सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, जिससे गंदगी के ढेर लग गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद पूर्ण कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Safai workers strike in Sasni
जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी में 14 सूत्री मांगों के समर्थन में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 16 मई को भी जारी रही। इस कारण कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज दिलेर और महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने 11 मई को नगर पंचायत प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ईओ के साथ हुई मौखिक वार्ता बेनतीजा रही। 
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद पूर्ण कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर्मचारियों के धरने पर बैठने के कारण गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। इस मौके पर दयाचंद्र शेखर, हरीशंकर, राजेश, शारदा देवी, नीलम कुमारी, गीता, आकाश, चंद्रभानु, कुलदीप, साहिल, त्रिमोहन, सुनील आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed