{"_id":"645002d6d7ce062cf804e174","slug":"safai-karamcharis-protest-cleaning-affected-hathras-news-c-2-1-106588-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सफाई कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन, सफाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सफाई कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन, सफाई प्रभावित
Mon, 01 May 2023 11:50 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 01 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका प्रांगण में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से वार्ता करते एसडीएम सदर।संवाद
- फोटो : samvad
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन की मांग को लेकर स्थानीय नगर निकाय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका परिषद में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियोंं ने इस दौरान काम भी बंद रखा। इससे सफाई कार्य प्रभावित हुआ। इस मौके पर एसडीएम सदर भी आए, लेकिन आंंदोलित कर्मचारियों ने स्पष्ट कह दिया कि वह तब तक धरना समाप्त नहीं करेंगे, जब तक वेतन नहीं मिलेगा।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। कुछ कर्मचारियों को तो सत्यापन के चक्कर में पांच माह से वेतन नहीं मिला है। यह कर्मचारी और उनके परिजन भुखमरी के कगार पर हैं। कई बार अधिकारियों से वेतन की मांंग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
एसडीएम सदर आशुतोष सिंह भी आए और कर्मचारियों से वार्ता भी की, लेकिन कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वह हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे और धरने पर बैठे रहेंगे।