फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad's daughter Tanya becomes a scientist in ISRO

Hathras News: सादाबाद की बेटी तान्या बनीं इसरो में वैज्ञानिक

Thu, 05 Feb 2026 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 05 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sadabad's daughter Tanya becomes a scientist in ISRO
कस्बा निवासी स्वर्गीय चिरंजीलाल गौतम की पौत्री एवं सुरेशचंद्र गौतम की बेटी तान्या गौतम का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। तान्या ने यह उपलब्धि ऑल इंडिया में 17वीं रैंक प्राप्त कर हासिल की है।
विज्ञापन

हाल ही में उन्होंने यूआर राव उपग्रह केंद्र बेंगलुरु में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तान्या की इस सफलता से परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व का माहौल है। शुभचिंतक लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन

अपनी सफलता पर तान्या गौतम ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने परिवारजनों एवं गुरुजनों को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणास्रोत उनकी स्वर्गवासी मां सुनीता गौतम रहीं हैं, जिनकी सीख और संस्कार आज भी उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तान्या ने प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा संत विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल सादाबाद से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। शैक्षणिक जीवन के बाद तान्या ने कुछ समय एल एंड टी इन्फोटेक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में भी कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed