{"_id":"63c4631d78cb974d57358943","slug":"sadabad-beat-samadpur-by-four-wickets-sadabad-news-ali3091253121-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद ने समदपुर को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद ने समदपुर को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव सलेमपुर में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सादाबाद की टीम ने समदपुर को चार विकेट से हरा दिया। समदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए थे। रविवार को विधायक गुड्डू चौधरी ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट में आसपास की दर्जन भर से ज्यादा क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजयी टीम को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी इनाम दिया जाएगा।
विधायक ने कहा कि जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है, ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है। खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढ़ता है। खेल भी शिक्षा का एक अंग है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए।