फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad assembly lags behind in voter gender ratio

Hathras News: मतदाता लिंगानुपात में सादाबाद विधानसभा पीछे, सिकंदराराऊ सबसे आगे

Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
सार

26 अक्टूबर 2023 को जब मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था उस समय सादाबाद विधानसभा का लिंगानुपात 845 और जिले का लिंगानुपात 856 था। सिकंदराराऊ विधानसभा का लिंगानुपात जिले में सबसे ज्यादा 869 है, जबकि हाथरस विधानसभा का लिंगानुपात 855 है।

विज्ञापन
Sadabad assembly lags behind in voter gender ratio
लिंगानुपात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद विधानसभा मतदाता लिंगानुपात के मामले में सबसे पीछे है। इससे जिले का लिंगानुपात भी बिगड़ रहा है। हालांकि इस बार मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान इसमें सुधार का प्रयास किया गया था।

विज्ञापन


26 अक्टूबर 2023 को जब मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था उस समय सादाबाद विधानसभा का लिंगानुपात 845 और जिले का लिंगानुपात 856 था। चुनाव प्रेक्षक ने लिंगानुपात को लेकर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद एसडीएम मनीष कुमार ने बीएलओ, सुपरवाइजरों को बूथों पर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इससे लिंगानुपात 845 से बढ़कर अब 848 हो गया है। प्रदेश में लिंगानुपात 867 है। जबकि जिले का लिंगानुपात इस समय 857 है। सिकंदराराऊ विधानसभा का लिंगानुपात जिले में सबसे ज्यादा 869 है। जबकि हाथरस विधानसभा का लिंगानुपात 855 है। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान प्रयास किया गया था कि सादाबाद विधानसभा का लिंगानुपात जिले के लिंगानुपात तक लगभग पहुंच जाए और इसमें सुधार भी हुआ है। लिंगानुपात में सुधार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed