{"_id":"5d1cf70f8ebc3e3caf782f39","slug":"sacked-cop-vinod-jat-seeks-a-deadly-attack-on-one-lakh-hathras-news-ali2074470127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त सिपाही विनोद जाट ने जानलेवा हमला कर मांगी एक लाख की चौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त सिपाही विनोद जाट ने जानलेवा हमला कर मांगी एक लाख की चौथ
विज्ञापन
कुख्यात विनोद जाट ने भाजपा नेता पर की फायरिंग,मांगी चौथ
देनदारी के विवाद में कुछ लोगों के बुलावे पर यहां आकर की वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बर्खास्त सिपाही कुख्यात विनोद जाट ने स्थानीय बौहरे वाली देवी के निकट एक भाजपा नेता पर जानलेवा फायरिंग कर दी। यह हमला उधारी के रूपये को लेकर की गई। उक्त युवक ने थाना कोतवाली पहुंचकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। देर रात इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
निकटवर्ती गांव नगला नंदू निवासी भाजपा नेता गजेंद्र सिंह राना पुत्र कैलाशचंद्र राना यहां मथुरा रोड पर बौहरे वाली देवी के निकट जब बैठा हुए थे, तभी कुछ नामजद वहां आए और उस पर पिस्टल से गोली चलाकर हमला कर दिया। इससे वह बाल-बाल मच गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गजेंद्र कुछ अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके एक लाख रुपये अनुज चौधरी पर चाहिए।
अनुज ने उससे यह वादा किया था कि वह उसे एक जुलाई को रुपये लौटा देगा लेकिन बुधवार की शाम सात बजे के लगभग वह विनोद निवासी महामौनी सहित कुछ अन्य लोगो ंको ले आया। विनोद ने उस पर पिस्टल से फायर कर दिया और उसे यह धमकी भी दी कि उसे पैसे वापस नहीं दिए जाएंगे बल्कि उससे और एक लाख रुपये और लिए जाएंगे। बाद में यह तीनों वहां से भाग घए। उसने तहरीर में अनुज, विनोद, संतोष को आरोपित किया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आरोपी विनोद पुलिस का बर्खास्त सिपाही है और वह कई काफी कुख्यात अपराधी है। उसके द्वारा जानलेवा हमले करने की जानकारी मिलते ही यहां पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा का कहना है कि इस मामले में शिकायत मिली है। कोतवाली निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वह मामले की जांच-पड़ताल करें।