फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   S Warriors and SP Academy won the matches

Hathras News: एस वॉरियर्स और एसपी अकादमी ने जीते मैच

Mon, 08 Dec 2025 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
S Warriors and SP Academy won the matches
डीआरबी कॉलेज के मैदान पर रविवार को स्व.आरके जैन अग्रवाल मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो लीग मैच खेले गए। पहला मुकाबला हाथरस हीरोज व एस वॉरियर्स के मध्य खेला गया। वहीं दूसरा मैच एसपी अकादमी व घातक वारियर्स के बीच हुआ। इसमें एस वारियर्स और एसपी अकादमी ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन


हाथरस हीरोज ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 158 बनाए। इसमें सिद्धार्थ शर्मा ने 57 और रंजीत ने 24 रनों का योगदान दिया। एस वॉरियर्स की तरफ से चेतन शर्मा ने तीन विकेट प्राप्त किए। जवाब में खेलने उतरी एस वॉरियर्स ने 17.2 ओवरों में आसानी से आठ विकेट शेष रहते हुए मुकाबले को जीत लिया। विकास शर्मा ने नाबाद 56 और अश्वनी ने 33 रनों का योगदान दिया। हाथरस हीरोज की तरफ से भानु चौधरी ने दो विकेट प्राप्त किए। चेतन शर्मा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


दिन का दूसरा मुकाबला एसपी अकादमी और घातक वारियर्स के बीच खेला गया। एसपी अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए। चिराग शर्मा ने 36 और लोकेश अग्निहोत्री ने 36 रनों का योगदान दिया। घातक वॉरियर्स की तरफ से तीरथ चौधरी ने तीन व नितिन ने दो विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घातक वॉरियर्स की टीम 151 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मुकाबले को एसपी अकादमी ने दो रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घातक वॉरियर्स की तरफ से राहुल कुमार ने 64 व तीरथ ने 41 रनों का योगदान दिया। एसपी अकादमी की तरफ से प्रशांत ठाकुर ने दो व अभिषेक चौधरी ने दो विकेट प्राप्त किये। चिराग शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


मैच की अंपायरिंग चंदू सेन व विशाल उपाध्याय ने की। कमेंट्री सुनील बेनीवाल व गोपाल पौनिया ने संभाली। यहां पर कमल कपूर, शिम्मी कपूर, कार्तिकेय कपूर, कमलकांत, डॉ. मुरारी लाल, डॉ विकास शर्मा, सुजीत पचौरी और संजय ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed