{"_id":"5a6e171f4f1c1b74268b6ef9","slug":"rumor-of-vinay-katiyar-going-to-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय कटियार के कासगंज जाने की अफवाह से खलबली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनय कटियार के कासगंज जाने की अफवाह से खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में पंत चौराहे पर चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
कासगंज में हुए बवाल के बाद कोतवाली पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। रविवार को भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार के कासगंज जाने की अफवाह के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। कोतवाली पुलिस ने पंत चौराहे पर कासगंज जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। इसको लेकर पूरे दिन वहां जाम के हालात रहे।
बता दें कि शनिवार को साध्वी प्राची को पुलिस ने पंत चौराहे पर रोका था। इसी तरह रविवार की सुबह से ही पंत चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस कासगंज जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी कर रही थी। दोपहर में अफवाह उड़ी कि विनय कटियार दिल्ली से कासगंज के लिए कार द्वारा जा रहे हैं। इस पर कोतवाल मनोज शर्मा, एसआई वैश अहमद पुलिस बल लेकर चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने कासगंज जाने वाली छोटी गाड़ियों की सघन चेकिंग की। इसको लेकर दिनभर वहां जाम से लोग जूझते रहे।