फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ruckus in the municipality in protest against waterlogging

Hathras News: जलभराव के विरोध में नगर पालिका में किया हंगामा

Wed, 25 Feb 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 25 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the municipality in protest against waterlogging
जलभराव के विरोध में पालिका कार्यालय में नारेबाजी करते शिव कॉलोनी के निवासी। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
्रनगर के मोहल्ला शिव कॉलोनी लोगों ने मंगलवार की सुबह जलभराव की समस्या के विरोध में नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि मोहल्ले की सड़कें नीचे धंस गई हैं, जबकि पुलिया और नालियां ऊंची हो जाने से गंदा पानी सड़कों व घरों के सामने भर रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन




लोगों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका में की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। लगातार हो रही परेशानी से आक्रोशित होकर मंगलवार को लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों को बुलाकर स्थिति का निरीक्षण कराया और कॉलोनीवासियों की समस्या को गंभीरता से सुना। फिलहाल नाली के पानी को सड़क पर आने से रोकने के लिए दोनों ओर अस्थायी अवरोध लगा दिए गए हैं, ताकि जलभराव कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क को समतल कराया जाएगा और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने निवासियों से अपील की कि नालियों में कूड़ा-करकट न डालें और आसपास सफाई बनाए रखें, जिससे नालियां जाम न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed