{"_id":"677b435e1205343e0503c95d","slug":"ruckus-created-by-bku-swaraj-officials-at-toll-plaza-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: टोल प्लाजा पर भाकियू स्वराज पदाधिकारियों का हंगामा, टोल फ्री की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: टोल प्लाजा पर भाकियू स्वराज पदाधिकारियों का हंगामा, टोल फ्री की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Mon, 06 Jan 2025 08:14 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 08:14 AM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष सोनू सिकरवार ने एसडीएम को बताया कि बरोस टॉल प्लाजा पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ टोल कर्मचारी शुल्क वसूलने के नाम पर अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
भाकियू स्वराज पदाधिकारियों से बात करते अधिकारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बरोस टोल प्लाजा पर टोल फ्री की मांग को लेकर हंगामा और प्रदर्शन किया। उन्होंने टोल कर्मचारियों पर टोल वसूलने के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
टोल फ्री की मांग को लेकर आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित बरोस टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए। अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत की। अधिकारियों ने किसान नेताओं से कहा कि वह पहले एनएचआई से बात करें, उसके बाद ही कुछ संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष सोनू सिकरवार ने एसडीएम को बताया कि बरोस टॉल प्लाजा पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ टोल कर्मचारी शुल्क वसूलने के नाम पर अभद्र व्यवहार करते हैं। टोपी, आई कार्ड और बैनर होते हुए भी गाड़ी को नहीं निकलते देते हैं। इसको लेकर भाकियू स्वराज के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन