फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ruckus among villagers at Bilkhaura power plant

Hathras News: बिलखौरा बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 23 Jan 2024 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 23 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among villagers at Bilkhaura power plant
ग्रामीणों को मौके पर पहुंचकर शांत कराते एसडीओ डीके शर्मा। संवाद - फोटो : Samvad
बिजली कटौती को लेकर ग्राम सुसायत कलां के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिलखौरा बिजलीघर पर जमा हो गए और बिजलीघर के गेट पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन ने रविवार को गांव की लाइन काट दी है, जिससे पूरे गांव में बिजली ठप है।
विज्ञापन




एक तरफ तो अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कोने-कोने को रोशन करने की बात चल रही थी तो दूसरी तरफ विद्युत कर्मियों ने गांव सुसायत कलां की बिजली काटकर ग्रामीणों को इस उत्साह के उत्साह से वंचित कर दिया। बिलखौरा बिजलीघर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी डीके शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। एसडीओ ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जेई देवेंद्र सिंह ने लाइनमैन से कहकर रविवार की शाम को पूरे गांव की लाइन कटवा दी है, जिससे पूरे गांव की बिजली ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह तक बिजली न आने से उनके इन्वर्टर जवाब दे गए। ग्रामीण पानी के लिए भी तरस गए। कई बार गांव में हाईटेंशन का लाइन टूट कर गिर गया है, जिससे बड़ा हादसा होने से बचा है। ग्रामीणों ने गांव में शीघ्र बंच केबल डलवाने की मांग की। धरने पर बैठने की सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई।




धरने पर बैठने वालों में मुन्नी देवी, हरपाल सिंह, प्रेमपाल कश्यप, गजेंद्र सिंह, सुरेशचंद्र प्रधान, कालीचरण, रोशनलाल, रामेश्वर सोलंकी, रूप किशोर, मुन्नी देवी आदि शामिल हैं। जेई देवेंद्र सिंह का कहना है कि लाइन में रविवार को फाॅल्ट हो गया था। लाइनमैन एवं पुलिस को मौके पर भेजकर लाइन को जुड़वा दिया गया है। ग्रामीण द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह सभी गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed