फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rs 98,500 siphoned off from bank account after hacking mobile phone.

Hathras News: मोबाइल हैक कर बैंक खाते से उड़ाए 98,500 रुपये

Sat, 04 Jul 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 04 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rs 98,500 siphoned off from bank account after hacking mobile phone.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
साइबर ठगों ने एक युवक का पूरा मोबाइल फोन ही हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐंचोला शहादतपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र सरमन सिंह का खाता भारतीय स्टेट बैंक की सिकंदराराऊ शाखा में संचालित है। पीड़ित के अनुसार 22 मार्च को उनका मोबाइल फोन टेबल पर रखा हुआ था, तभी अचानक फोन ऑटोमेटिक अपडेट होने लगा। देखते ही देखते पूरा फोन अपने आप रीसेट हो गया और उसमें मौजूद सभी जरूरी एप्लीकेशन व डेटा डिलीट हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद जब पीड़ित ने दोबारा फोन चालू कर एसबीआई का योनो ऐप डाउनलोड किया और बैंक स्टेटमेंट चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। शातिर साइबर ठगों ने उनके खाते से 98,500 रुपये एक अज्ञात ट्रांजेक्शन आईडी के जरिये सेराम राव नामक खाते में ट्रांसफर कर लिए थे।ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित जितेंद्र कुमार ने तत्काल इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed