फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rs 2.15 crore approved for Kalyan Mandap building

Hathras News: हाथरस में बनेगा कल्याण मंडप भवन, 2.15 करोड़ रुपये मंजूर, ये होंगी सुविधाएं

Fri, 01 Sep 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 01 Sep 2023 12:09 AM IST
सार

कल्याण मंडप भवन में एक स्टेज, हॉल के साथ वर-वधू पक्ष के लिए अलग-अलग कमरों का निर्माण किया जाएगा। सरकारी दरों पर आम जनमानस को विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए यह मंडप मिलेगा। यह भवन बनने विवाह स्थल के लिए लोगों की महंगे गेस्ट हाउस और फॉर्म हाउस पर निर्भरता कम होगी।

विज्ञापन
Rs 2.15 crore approved for Kalyan Mandap building
शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कल्याण मंडप भवन निर्माण के लिए शासन ने 2.15 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस की ओर से नगर पालिका को भूमि चयन के लिए पत्र भेजा गया है। इस भवन का इस्तेमाल शादी समारोहों के आयोजन के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


शासन की ओर से जिले में एक कल्याण मंडप भवन निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। इसका निर्माण नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र में किया जाएगा। भूमि के चयन के बाद इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी। इस मंडप के लिए 1500 वर्ग मीटर भूमि की तलाश की जा रही है। नगर पालिका परिषद की ओर से दो जगह भूमि का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इनमें से एक को फाइनल कर डीपीआर तैयार करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंडप में एक स्टेज, हॉल के साथ वर-वधू पक्ष के लिए अलग-अलग कमरों का निर्माण किया जाएगा। सरकारी दरों पर आम जनमानस को विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए यह मंडप मिलेगा। यह भवन बनने विवाह स्थल के लिए लोगों की महंगे गेस्ट हाउस और फॉर्म हाउस पर निर्भरता कम होगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत शंखवार ने बताया कि कल्याण मंडप निर्माण के लिए जल्द ही भूमि तय कर निर्माण की प्रकिया को शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed