फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus service is still an incomplete dream for the people of Sadabad

Hathras News: सादाबाद वालों के लिए आज भी रोडवेज बस सेवा का सपना अधूरा

Sun, 04 Jun 2023 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 04 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service is still an incomplete dream for the people of Sadabad
सादाबाद में खंडहर पड़ा बस स्टैंड का भवन। संवाद - फोटो : samvad
क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा पटरी से उतरी हुई है। बस सेवा का हाल देखकर सरकार के बेहतर परिवहन व्यवस्था के दावे खोखले साबित होते हैं। देहात में कई मार्गाें पर बसों का संचालन बंद हो चुका है, जबकि कई मार्गाें पर बसों के परिचालन का इंतजार है। परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते शिक्षा के लिए युवा, नौकरीपेशा और व्यापारियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




स्थानीय बस स्टैंड सालों से वीरान नजर आता है। रात में केवल एक-दो बस आकर खड़ी हो जाती हैं। एक बस आगरा के लिए जाती है और एक बस हाथरस जाती है। मथुरा के रास्ते दिल्ली जाने वाली बस सुबह बस स्टैंड पर आकर रुकती है। इसके अलावा किसी भी मार्ग के लिए बस स्टैंड से बस उपलब्ध नहीं होती है। कस्बे से हाथरस के रास्ते नोएडा जाने वाली बस सेवा भी बंद कर दी गई है। आगरा-अलीगढ़ मार्ग की रोडवेज बसें नए करवन नदी पुल से होकर गुजरती हैं। इसके चलते बस स्टैंड दिन भर सूना रहता है। सच कहें तो बस स्टैंड का औचित्य ही खत्म हो गया है। इसके जीर्णोद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन आज तक इसकी सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन





बस स्टैंड में शराब पीने, प्राइवेट वाहन खड़े करने के संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी है। बस के नए स्टैंड पर बस भी बड़ी मुश्किल से रुकती हैं। नौकरीपेशा, शिक्षा के लिए कस्बे से आगरा, अलीगढ़ जाने वाले लोगों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार बसें बिना रुके ही दौड़ जाती हैं। देहात के कई मार्गाें पर रोडवेज बसों का परिचालन बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके पीछे विभाग कम लोड फैक्टर का बहाना जरूर बनाता है, लेकिन इसमें रोडवेज स्टाफ की लापरवाही भी शामिल है। कस्बे से जलेसर, राया, मथुरा, मुरसान जाने के लिए रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इन चार मार्गों पर दशकों से लोगों को रोडवेज बस चलने का इंतजार है। स्थानीय लोग कई बार परिवहन मंत्री, विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक इन मार्गाें पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो सका है। संवाद






बिसावर से आगरा इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाने की मांग

बिसावर के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने क्षेत्रीय विधायक गुड्डू चौधरी को पत्र लिखकर बिसावर से आगरा तक इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाए जाने की मांग की है। यह बस सेवा पिछले दो महीने से बंद हो गई है। इससे पहले बिसावर से मई, खंदौली होकर आगरा के लिए रोडवेज बस सेवा उपलब्ध थी। दो महीने से रोडवेज बसों का परिचालन बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मांग करने वालों में व्यापारी नेता जगमोहन चौधरी, कपिल चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि जगवेंद्र चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, कमल सिंह, भगत सिंह, देवेंद्र सिंह, हाकिम सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल है।






विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र

ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज बसों के संचालन के लिए विधायक गुड्डू चौधरी ने कुछ माह पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। विधायक ने बताया था कि बिसावर क्षेत्र आलू उत्पादन चांदी कुटीर उद्योग के रूप में जाना जाता है। बसों की व्यवस्था न होने से किसान और व्यापारियों को निजी वाहनों से रुपयों के लेनदेन, चांदी की खरीद के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। उनके साथ अक्सर लूट की घटनाएं होती हैं। बिसावर से मई, खंदौली होकर आगरा तक बस चलाई जाने की मांग की गई थी। पत्र में यह भी बताया था आगरा से खंदौली तक महानगर बस सेवा उपलब्ध है। इस सेवा का लाभ मई, बिसावर सहित अन्य गांवों के लोगों को भी मिलना चाहिए।








देहात में रोडवेज बसों के परिचालन के लिए पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। व्यापारियों और किसानों को निजी वाहनों से रुपयों के लेन-देन और चांदी की खरीद के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। उनके साथ लूट की घटनाएं होती हैं। बस सेवा मई, बिसावर सहित अन्य गांव के लोगों को भी मिलनी चाहिए।
-प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी, विधायक सादाबाद






बिसावर से इलेक्ट्रिक बस सेवा चालू होनी चाहिए, जिससे कारोबारियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और चांदी का काम होने के कारण रास्ते में होने वाली घटनाओं से निजात मिलेगी। बस का आवागमन सुबह, शाम और दोपहर को होना चाहिए।
-जगमोहन चौधरी, बिसावर




वर्ष 2002 में परिवहन मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने सादाबाद से कटरा मार्ग पर रोडवेज बस का परिचालन शुरू कराया था। कई वर्षों से रोडवेज बस का संचालन बंद है। उसे चालू कराया जाए, जिससे लोगों को आने जाने में सुविधा रहे।

-पुष्पेंद्र, प्रधान रेपुरा





कुरसंडा में ढाई दशक पहले रोडवेज बसें चलती थीं। 2015 में लोहिया बस सेवा फिर से तत्कालीन विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने चालू कराई थी। उसके बाद से कोई बस नहीं है। लोगों को निजी वाहनों से आवागमन करना पड़ता है। बस सेवा फिर से चालू कराई जाए।
-श्यामवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed