फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   roadways bus is not come under city

अधिकारियों के आदेश के बावजूद शहर के अंदर नहीं आ रहीं रोडवेज बसें

Tue, 19 Jan 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
roadways bus is not come under city
बाईपास से होकर जाती रोडवेज बस। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेश को रोडवेज के अफसर हवा में उड़ा रहे हैं। हर रोज बसें बाईपास से निकल रही हैं। आदेश के बाद कुछ दिन के लिए बाईपास के दोनों ओर बसों को अंदर से निकलवाने के लिए टीआई की तैनाती की गई थी। सोमवार को जब बाईपास पर बसों के संचालन का हाल देखा गया तो वहां टीआई दूर-दूर तक नजर नहीं आए। इसकी वजह से यात्री बेहद परेशान हैं। न केवल उनके समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण दो साल पूर्व शुरू हुआ था। उसके बाद रोडवेज बसों का संचालन बाईपास से होने लगा। अब हाथरस डिपो की बसें मधुगढ़ी से इगलास अड्डा चौराहा से बाईपास होते हुए अलीगढ़ तक की दूरी तय कर रही हैं। अन्य डिपो की बसें सीधे बाईपास से गुजर रही हैं। बीते दिनों उच्चाधिकारियों ने सर्दी में रात्रिकालीन बस सेवाओं का संचालन शहर के अंदर से करने के निर्देश दिए थे। डिपो के एआरएम ने बाईपास के दोनों ओर एक-एक टीआई की तैनाती कर दी। कुछ दिनों तक तो स्थिति ठीक रही, लेकिन अब हालात फिर वैसे ही हो गए हैं। टीआई अब बाईपास पर ड्यूटी करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। नरौरा, बुद्ध विहार, आगरा फाउंड्री नगर डिपो की बसें अब भी बाईपास से ही गंतव्य की दूर तय कर रही हैं।
विज्ञापन

बाईपास से शहर में आने के लिए करना पड़ रहा वाहनों का इंतजार
आगरा व अलीगढ़ से आने वाले यात्री सुबह से शाम तक बसों से उतरने के बाद शहर से कुछ दूरी पर स्थित बाईपास पर वाहनों का इंतजार करते हैं। इस कारण यात्रियों के समय की बर्बादी होती है और उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम हर रोज एमजी पॉलीटेक्निक में पढ़ने के लिए आते हैं। बाईपास पर बसें उतारती हैं। इस कारण कॉलेज पहुंचने में देरी हो जाती है। साथ ही कॉलेज तक पहुंचने में हर रोज आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
- रविंद्र, छात्र
बसें शहर के अंदर होकर नहीं जातीं। इस कारण समय की बर्बादी के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। घर जाने के लिए काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
सूर्यप्रकाश, छात्र।
- रोडवेज प्रशासन की हीलाहवाली के खिलाफ अब मोर्चा खोला जाएगा। छात्रों और आमजन की इस समस्या को लेकर अभाविप के बैनर तले एआरएम से मिला जाएगा। जरूरत पड़ी तो छात्र हित में आंदोलन भी किया जाएगा। -सौरभ शर्मा, छात्र ।
हर रोज बाईपास से बसें निकल रही हैं। शहर के अंदर बसें नहीं जाती हैं। इस कारण आए-दिन चालक-परिचालकों से झगड़ा होता है। डिपो के अधिकारी आदेश का पालन कराने में हीलाहवाली बरत रहे हैं। -जीतू यात्री।

-
हमारे यहां एक टीआई हैं। दूसरे टीआई को एक सप्ताह के लिए तैनात किया था। जो बसें बाहर से गुजर रही हैं, उनके बारे में आरएम को बताया जा रहा है। जो चालक बसों को बाईपास से लेकर जा रहे हैं और शहर के अंदर बसों को लेकर नहीं आ रहे हैं, उनके खिलाफ संबधित डिपो के अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। -शशी रानी, एआरएम हाथरस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed