फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus hits bike from behind

Hathras Accident: बाइक में पीछे से रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी और बेटी घायल

Tue, 30 Sep 2025 09:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Sep 2025 09:21 PM IST
सार

बाइक पर पति, पत्नी और बेटी सवार होकर जा रहे थे। पीछे से आ रही एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी-बेटी घायल हो गए।

विज्ञापन
Roadways bus hits bike from behind
मृतक अमित सक्सेना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ हाईवे पर 30 सितंबर की दोपहर दो बजे गांव रतनपुर के पास अलीगढ़ की तरफ जा रही बाइक में पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार पत्नी व बेटी घायल हो गईं, उनका सीएचसी में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भिंड स्थित अशोक विहार निवासी 35 वर्षीय अमित सक्सेना पुत्र पुरुषोत्तम सक्सेना बाइक पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी आरती और पांच वर्षीय बेटी आराध्या को बिठाकर फर्रुखाबाद से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही बाइक गांव रतनपुर पर पहुंची, पीछे तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सड़क पर गिर गई। अमित का सिर सड़क से टकराकर फट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक से उछल कर सड़क पर गिरी पत्नी आरती व बेटी आराध्या घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस तेज गति से अलीगढ़ की तरफ चली गई । हादसे को देख आते-जाते वाहन रुकने से घटनास्थल पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल मां-बेटी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक हादसे को लेकर कोई तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed