फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus collides with truck in fog, three injured including driver and conductor

Hathras News: कोहरे में रोडवेज बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक सहित तीन घायल

Fri, 09 Jan 2026 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with truck in fog, three injured including driver and conductor
घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार सुबह सात बजे अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित नगर वन के निकट रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गई। इस हादसे में बस के चालक, परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रक चालक मौके से भाग गया, जबकि बस का चालक उसी में फंस गया। जिसे फायर ब्रिगेड कर्मियों एवं पुलिस ने निकाला। उसे एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सासनी कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ से छह सवारियां लेकर आगरा जा रही थी। अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित नगर वन के पास बस चालक ने ओवरटेक किया तो हाथरस से आ रहे मटर से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस को चालक प्रदीप कुमार (38) निवासी मैंना पट्टी थाना सरूरपुर मेरठ चला रहे थे। परिचालक दिलीप कुमार (28) निवासी तियोंजा थाना खागा जनपद फतेहपुर उनके साथ थे। इन दोनों के साथ मुसाफिर राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में फंसे चालक को फायर ब्रिगेड एवं पुलिस कर्मियों ने निकला। एंबुलेंस द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त रोडवेज बस को हटवा कर हनुमान चौकी पहुंचाया, इसके बाद जाम से लोगों ने निजात पाई। इस हादसे की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed