{"_id":"64765059c5537558b3036c54","slug":"roadways-bus-cheating-on-the-way-passengers-helpless-hathras-news-c-56-1-sali1016-497-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रास्ते में धोखा दे रहीं रोडवेज बसें, यात्री बेवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रास्ते में धोखा दे रहीं रोडवेज बसें, यात्री बेवस
विज्ञापन
रोडवेज बस खराब होने पर सड़क पर खड़े यात्री।
- फोटो : Samvad
गर्मी के मौसम में रोडवेज बसों में सफर करना सवारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सवारियों को लेकर चली बस रास्ते में खराब हो जा रही है। पिछले तीन दिनों तीन बस रास्ते में खड़ी हो गई और दूसरी बसों के आने तक यात्री गर्मी में बिलबिलाते रहे।
रोडवेज बसों की हालत यह है कि चालक की सीट के आसपास ही आपको तार फैले हुए दिख जाएंगे। रास्ते में बस बंद हो रही है और यात्रियों को धक्के लगाने पड़ जाते हैं। इसके बाद भी बस का इंजन चालू नहीं होता तो चालक-परिचालक हाथ खड़े कर देते हैं और दूसरी बसों में बैठाकर यात्रियों को रवाना करते हैं। तमाम दुश्वारियों के बीच यात्रियों का सफर पूरा होता है। इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में तीन बसों ने रास्ते में धोखा दिया है। परिवहन विभाग के अधिकारी अपनी आंखें मूंदे हुए हैं। सफर के दौरान बस के खराब होने की स्थिति में यात्रियों को धूप में खड़ा रहना पड़ता है।
केस एक
- 27 मई को हाथरस डिपो रोडवेज की एक बस आगरा रोड स्थिति वर्क शाप के सामने खराब हो गई, इस कारण यात्रियों को सड़क पर ही उतार दिया गया। इन यात्रियों ने करीब 30 मिनट तक दूसरी बस का इंतजार किया , इसके बाद दूसरी बस के जरिए अपने गतंव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
केस दो
-25 मई को रोडवेज बस में खराबी आने का दूसरा मामला कोतवाली सदर के पास हुआ। यहां भी रोडवेज बस ने यात्रियों को बीच रास्त में ही धोखा दे दिया। इस कारण यात्रियों को काफी देर तक दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा।
केस तीन
-28 मई को शहर में अक्रूर इंटर कॉलेज के सामने एक बस ने फिर से यात्रियों को धोखा दे दिया है। यह बस अलीगढ़ की ओर से आ रही थी। अचानक बंद होने के कारण यात्रियों को इस बस से उतार कर दूसरी बस के जरिए गतंव्य तक भेजा गया।
जर्जर बसों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जा रहा है। नई बसों के आने पर सभी डिपों को नई बसों का आवंटन किया जाएगा। -सतेंद्र वर्मा, आरएम।