संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण जनजागरण के लिए रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारती विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कस्बा में पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा कस्बा के रामलीला मैदान से शुरू होकर आगरा अलीगढ़ रोड होते हुए बस स्टैंड, सब्जी मंडी, कमला बाजार, पथवारी रोड, मोहल्ला चामड़, बजरिया, रेलवे रोड, अयोध्या चौक होते हुए रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई।
मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों से समन्वय बनाते हुए मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। मौके पर अभियान पालक राजेंद्र जैन, अभियान प्रमुख योगेश शर्मा, जिला सह कार्यवाहक उमाकांत, जिला सेवा प्रमुख आलोक पचौरी, विघा निवास, रणधीर सिंह, राजेश, हिमांशु, भूप्रकाश उपाध्याय, ध्रुव शर्मा, क्रमल वार्ष्णेय, हरिशंकर वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, विघा भूषण गर्ग, खगेंद्र शास्त्री, शशिकांत, योगेश त्रिवेदी, राकेश शर्मा, मोहित, अनिल मिश्रा, राजकुमार शर्मा, लव वार्ष्णेय, प्रियकांत, प्रवीण वर्मा, कन्हैया, लालाराम, आशुतोष पाठक, अर्चित गौतम, दीपेश वर्मा, वरुण वार्ष्णेय, तनुज पांडे, दीपेश वर्मा, पवन रावत, आकाश सिंह, अनिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, चित्रांशु शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।