{"_id":"6a1570fc9b5a1ac841097019","slug":"road-dug-up-for-sewer-line-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सीवर लाइन के लिए खोद दी सड़क, चार सप्ताह से है बंद, नहीं बनने पर लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सीवर लाइन के लिए खोद दी सड़क, चार सप्ताह से है बंद, नहीं बनने पर लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन
Tue, 26 May 2026 03:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 26 May 2026 03:38 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से बनी आरसीसी सड़क को जेसीबी मशीन से बर्बाद कर दिया गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में स्थित शिक्षण संस्थानों और ब्लॉक संसाधन केंद्र की ओर जाने वाला यह मार्ग अवरुद्ध है।
विज्ञापन
मोहल्ला किला खेड़ा में सीवर लाइन बिछाए जाने के लिए खोदी गई सड़क
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसायन के मोहल्ला किला खेड़ा में नगर पंचायत द्वारा सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। कुछ लोगों के विरोध के बाद यह कार्य रोक दिया गया। चार सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
यश अग्रवाल, बबलू कश्यप, बालकिशन अग्रवाल, आरपी शर्मा, राजेश दिवाकर, कुलदीप दिवाकर, जितेंद्र सिंह और सूरजवती देवी सहित कई लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पंचायत व जिलाधिकारी से सीवर लाइन का काम पूरा कराने की मांग की। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क को पूर्व की तरह ही सही कराने की मांग उठाई। नगर पंचायत हाय-हाय के नारे लगाए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से बनी आरसीसी सड़क को जेसीबी मशीन से बर्बाद कर दिया गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में स्थित शिक्षण संस्थानों और ब्लॉक संसाधन केंद्र की ओर जाने वाला यह मार्ग अवरुद्ध है। वाहनों और दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। रेहड़ी-ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले मजदूर भी रास्ता बदलने को मजबूर हैं। अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि 26 मई से सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन