फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RLD will continue Ajit Singh's farmer friendly campaign with full force

अजित सिंह की किसान हितैषी मुहिम को पूरी ताकत से जारी रखेगा रालोद

Fri, 07 May 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
RLD will continue Ajit Singh's farmer friendly campaign with full force
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद कस्बे के मथुरा अड्डा स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर बृहस्पतिवार को सादाबाद के रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संवेदना जाहिर करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोद सुप्रीमो अजित सिंह के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। अजित सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि उनकी किसान हितैषी मुहिम को जयंत चौधरी के नेतृत्व में पूरी ताकत से जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भी किसानों की फिक्र कर रहे थे। उन्होंने जीवन भर किसानों के लिए सोचा और उनके हित के लिए कार्य किया।
विज्ञापन

रालोद के जिलाध्यक्ष केशव चौधरी और रालोद नेता प्रमेंद्र गावर ने कहा कि हमने एक ईमानदार सच्चा नेता खो दिया। चौधरी अजित सिंह के रूप में यह किसान, मजदूर के लिए बड़ी क्षति है। पूर्व विधायक रामसरन आर्य और रालोद नेता प्रवीन पौनिया ने कहा कि देश ने आज किसानों के हित की सोच रखने वाले एक नेता को हमारे बीच से छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि को उद्योग का दर्जा दिलाने की बात हो या गन्ना किसानों के भुगतान की बात हो, हमेशा चौधरी साहब किसानों की आवाज को उठाते रहे। इस मौके पर डॉ रविंद्र चौधरी, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, धर्मवीर सिंह चौहान, महीपाल सिंह, हंवीर सिंह, देवेंद्र, बच्चू सिंह, अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह, रामसहाय चौधरी, धर्मवीर चारग, सरनाम सिंह, कर्मवीर सिंह, दीपू चौधरी, जिपं सदस्य उम्मेद सिंह, ओमपाल सिंह, अनिल चौधरी, हरिओम चौधरी, सचिन पचहरा आदि थे।
बिसावर के रालोद कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने दी श्रद्घाजंलि
बिसावर क्षेत्र के रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अजित सिंह के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उनके छविचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बिसावर के रालोद नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी बहादुर सिंह और जिपं सदस्य ईशान चौधरी ने कहा कि रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह किसानों के लिए हमेशा समर्पित थे।

उनका यूं अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में कभी न भरने वाली जगह छोड़ गया। उनका आकस्मिक निधन एक अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे। इस मौके पर यथार्थ चौधरी, मनोज पंसारी, विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed