{"_id":"66e8116ee6e514d8c50a0404","slug":"rise-in-the-prices-of-vegetables-due-to-rain-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई: बारिश से सब्जियों के भाव में आया उछाल, धनियां का भाव हुआ दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई: बारिश से सब्जियों के भाव में आया उछाल, धनियां का भाव हुआ दोगुना
Mon, 16 Sep 2024 04:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:38 PM IST
सार
बारिश से फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सबसे ज्यादा नुकसान सब्जियों की फसलों को हुआ है। यही करण है कि बाजार में सब्जियों के भाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
हाथरस में एक दुकान पर बिकतीं सब्जियां
- फोटो : संवाद
विस्तार
बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। इससे बाजार में सब्जियों के भाव में उछाल आया है। धनियां का भाव चार दिन में दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई बारिश से फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सबसे ज्यादा नुकसान सब्जियों की फसलों को हुआ है। यही करण है कि बाजार में सब्जियों के भाव बढ़ गया है। सब्जियों के भाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की थाली का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन
बाजार में सब्जियों के भाव-
सब्जी का भाव - चार दिन पहले भाव (रुपये में) अब
लहसुन - 300 400
धनियां - 200 400
प्याज - 60 70
अरबी - 80 100
तोरई - 40 60
करेला - 60 80
(नोट- सभी भाव प्रति किलो के हैं।)
सब्जियों के बढ़े भाव रसोई का बजट बिगाड़ रहे हैं। बीते चार दिनों में भाव बढ़ गए हैं। सामान्य सब्जियों के रेट भी बढ़े हैं। - मुकेश कुमार, झींगुरा।
बारिश के बाद अचानक से सब्जियों के भाव चढ़ गए हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आखिर आम आदमी करे तो क्या करे। - नीरज प्रताप सिंह, दरकई।
तीन दिनों में हुी बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरा होने के चलते मंडी में सब्जी की आवक कम हो गई है। यही कारण है कि बाजार में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। - भूरी सिंह, सब्जी विक्रेता।
विज्ञापन